{"_id":"6a2f13ca7ca3d99df10d8646","slug":"the-pontoon-bridge-at-pinhat-should-not-be-removed-during-the-wedding-season-agra-news-c-25-1-agr1008-1085107-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सहालग के सीजन में न हटाया जाए पिनाहट का पांटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सहालग के सीजन में न हटाया जाए पिनाहट का पांटून पुल
Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सहालग के चलते पांटून पुल न हटाने की उठी मांग
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट स्थित पांटून पुल की समय सीमा 15 जून को समाप्त होने जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहालग के मौसम को देखते हुए जून माह में पांटून पुल को न हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जून माह में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होते हैं। ऐसे में यदि पांटून पुल हटा दिया गया, तो लोगों को मध्य प्रदेश की सीमा में आने-जाने के लिए धौलपुर होकर करीब 250 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि पांटून पुल हटने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी। पुल के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, जिससे स्थानीय बाजारों में व्यापार को बढ़ावा मिलता है। सहालग के दौरान पुल हटने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए पांटून पुल की अवधि बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान अवधेश तोमर (फौजी), विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, विष्णु चक, सत्येंद्र परिहार, गजेंद्र परिहार (फौजी), नरोत्तम परिहार मौजूद रहे। संवाद