{"_id":"68449da02f3a7fc7d707f181","slug":"the-pond-in-amanpur-will-be-beautified-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132932-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमांपुर में तालाब का होगा सौदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमांपुर में तालाब का होगा सौदर्यीकरण
Sun, 08 Jun 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर में विकौरा रोड़ पर तालाब के सौंदर्यीकरण का किया जा रहा कार्य ।
कासगंज। नगर पंचायत अमांपुर में जल संचयन के लिए बनाए तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। पाथवे, बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य तालाब पर होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने से लोगाें को सहूलियत होगी।क्षेत्र की आबादी करीब 11 हजार से अधिक है। विकौरा रोड पर जल संचयन करने के लिए पूर्व में तालाब बनाया गया था। इसका उद्देश्य पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाप्त होते तालाबों का अस्तित्व बचाए रखना भी है। साथ ही तालाब में पानी एकत्रित होने से क्षेत्र में जल संचयन हो सके। कस्बा के वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सोलंकी, प्रेमसिंह गुप्ता, इतवारी लाल, वीरपाल ने बताया की तालाब की स्थिति पूर्व में काफी खराब थी। इसकी हालत सुधारने के लिए लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत की थी। नगर पंचायत ने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत शासन ने सौंदर्यीकरण कराने की स्वीकृति प्रदान की। टेंडर प्रक्रिया प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पंचायत ने तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरु किया। तालाब पर बाउंड्रीवाल,पाथवे, स्ट्रीट लाइट और सीटें बनाई जाएगी। इससे लोगों को यहां पर आने जाने में सहूलियत होगी।
वर्जन:
-क्षेत्र में विकौरा रोड़ पर जल संचयन के लिए पूर्व में तालाब का निर्माण किया गया था। शासन से स्वीकृति मिलने पर सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। चांद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अमांपुर ,कासगंज।
विज्ञापन
वर्जन:
-क्षेत्र में विकौरा रोड़ पर जल संचयन के लिए पूर्व में तालाब का निर्माण किया गया था। शासन से स्वीकृति मिलने पर सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। चांद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अमांपुर ,कासगंज।
विज्ञापन