फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The person who made children take out procession and raise slogans sent to jail

Agra News: बच्चों से जुलूस निकलवाने और नारेबाजी कराने वाला भेजा जेल

Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The person who made children take out procession and raise slogans sent to jail
किशनी। सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मोहम्मद सत्तार ने अपने आवास से बच्चों का एक जुलूस निकालते हुए नई परंपरा डालने की कोशिश की थी। इसमें नारेबाजी भी हुई। जानकारी के बाद हिंदूवादी संगठन के लाेगों ने विरोध दर्ज कराते हुए थाने का घेराव किया था। मंगलवार को मोहम्मद सत्तार को एसडीएम ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। मोहम्मद सत्तार ने अपने घर से एक नई परंपरा के तहत बच्चों का जुलूस निकलवाया। इस जुलूस के दौरान नारेबाजी भी की गई थी। यह आयोजन बिना प्रशासन की अनुमति के किया गया था। जानकारी होने के बाद भाजपा नेता आदेश गुप्ता, बॉबी भदौरिया ने थानाध्यक्ष महाराज सिंह भाटी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता कृष्णपाल भदौरिया उर्फ बॉबी ने भाजपा नेता आदेश गुप्ता,रानू चौहान के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। सत्तार खान पर निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने सत्तार खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम ने सत्तार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed