फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The outbreak of severe heat continues, the body is drenched in sweat

Agra News: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, पसीने से तरबतर हो रहा बदन

Tue, 10 Jun 2025 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of severe heat continues, the body is drenched in sweat
कासगंज। कुछ दिन पहले हुई बारिश से मिली मामूली राहत के बाद, गर्मी ने दोबारा अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से जारी तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को दोपहर में सूरज ने मानो अंगारे उगले, जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री के उछाल के साथ 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह ही पारा एक डिग्री चढ़कर न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 9 बजे से ही लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा और दोपहर होते-होते लू चलने लगी, जिससे 2 बजे तक पारा 44 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में लोग गला सूखने पर प्याऊ और हैंडपंप की तलाश में भटकते दिखे, जहां भारी भीड़ नजर आई। पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल होकर पानी के स्रोतों से अपनी प्यास बुझाते हुए देखे गए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान में और वृद्धि होने तथा लू चलने की संभावना जताई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृज विकास सिंह ने किसानों को मौसम को देखते हुए सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed