{"_id":"60d21c338ebc3e32bd0220e1","slug":"the-order-of-basic-deployment-can-become-a-problem-for-the-district-hospital-mainpuri-news-agr49687954","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल तैनाती का आदेश जिला अस्पताल के लिए बन सकता है मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल तैनाती का आदेश जिला अस्पताल के लिए बन सकता है मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन ने संबद्ध चिकित्सकों और कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ का पद खाली हो सकता है। यहां पर तैनात बालरोग विशेषज्ञ को सौ शैया अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर कहा है कि जो चिकित्सक और चिकित्सा कर्मचारी अपनी मूल तैनाती स्थल से दूसरे स्थान पर संबद्ध हैं उन्हें वापस उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाए। सौ शैया अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य को तीन महीने पूर्व जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया था। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के दोनों पद रिक्त चल रहे हैं। अब यदि सरकार के आदेश पर उन्हें उनके मूल पद पर भेजा जाता है, तो जिला अस्पताल की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।
सौ शैया में भी बाल रोग विशेषज्ञ का पद है रिक्त
डॉ. डीके शाक्य के सौ शैया अस्पताल से जिला अस्पताल में संबद्ध होने के चलते सौ शैया अस्पताल में भी बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। हालांकि यहां एक संविदा डॉक्टर की बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनाती है।
विज्ञापन
शासन का पत्र प्राप्त हो गया है, लेकिन अभी जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण डॉ. डीके शाक्य को मूल पद पर नहीं भेजा गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। कोरोना काल में अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर संबंद्ध किया गया था, उन्हें अपने मूल पद पर भेज दिया गया है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ