फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The number of charters and flights will increase during the tourist season

Agra News: पर्यटक सीजन में बढ़ेंगी चार्टर और फ्लाइट की संख्या

Mon, 27 Oct 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The number of charters and flights will increase during the tourist season
आगरा। पर्यटक सीजन को भुनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार्टर और फ्लाइट की संख्या बढ़ेगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई फ्लाइट्स के लिए समय सारिणी तैयार कर रहा है। 28 अक्तूबर से 31 मार्च तक आगरा में पर्यटक सीजन रहता है। ऐसे में ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर पर्यटक उमड़ेंगे।
विज्ञापन


त्योहार की छुट्टियों के कारण शनिवार को 50 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल पहुंचे थे। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेंगी। चार्टर फ्लाइट से आगरा आने वाले वीआईपी पर्यटकों की संख्या भी हर साल तेजी से बढ़ रही है। पिछले सीजन में करीब 25 चार्टर फ्लाइट्स आईं थीं। इस बार यह आंकड़ा 50 से अधिक हो सकता है। इसके अलावा आगरा हवाई अड्डे से फिलहाल मुंबई, बंगलूरू के अलावा हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि पर्यटक सीजन के लिए फ्लाइट्स की नई समय सारिणी तैयार की गई है। कुछ नई एयरलाइंस को जोड़ा जा रहा है। चार्टर फ्लाइट की संख्या भी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


आगरा में रात्रि प्रवास बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती
- ताजमहल के दीदार की हसरत पाले दुनियाभर से पर्यटक भारत आते हैं। दिल्ली, आगरा और जयपुर गोल्डन ट्राइंगिल है। ताजमहल देखने के बाद पर्यटक आगरा में रात्रि प्रवास नहीं करते। पर्यटन जगत के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। रात्रि प्रवास बढ़ाने के लिए शासन और प्रशासन ने कोई आकर्षण भी विकसित नहीं किया। ऐसे में ताजमहल देखने के बाद रात्रि प्रवास के लिए पर्यटक जयपुर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed