फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The new fertilizer policy will grow shortage of fertilizer

नई उर्वरक नीति से बढ़ेगी खाद की किल्लत

Mon, 01 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
तीन महीनों के बाद किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो सकता है। केंद्र सरकार ने हाल में जारी की गई नई उर्वरक नीति में माल-भाड़े पर दी जा रही सब्सिडी को वापस ले लिया है। इससे उर्वरकों की आपूर्ति महंगी हो जाएगी। नई नीति में कई अन्य बदलावों से फर्टिलाइजर डीलर और कंपनियां रबी की फसल के दौरान आपूर्ति का संकट मान रही हैं। आगरा फर्टिलाइजर डीलर्स एसोसिएशन के 25 वें स्थापना दिवस पर फर्टिलाइजर से जुड़े मुद्दों पर चिंतन किया।
विज्ञापन

ताजनगरी स्थित होटल डबल ट्री में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी गणेश प्रसाद दुबे ने किया। एसो. अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गुप्ता और मनीष अग्रवाल ने उर्वरक क्षेत्र में आ रही दिक्कतें गिनाईं। उन्हाेंने कहा कि यमुना किनारा रोड शनिवार-रविवार को ट्रकों के लिए बंद किया जा रहा है। इससे खाद की आपूर्ति थम रही है। यमुना ब्रिज से रैक आने पर भी दो दिन देरी हो रही है। आरबीएस कालेज के पूर्व विभागध्यक्ष डा. विनय सिंह ने कहा कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग के प्रति किसानों को जागरूक किया जाए। हर खेत का मृदा परीक्षण हो। खाद कंपनियों से आए अधिकारियों ने नई नीति पर कहा कि 30 में से 17 उर्वरक फैक्ट्रियां नुकसान में हैं। 100 फीसदी मालभाड़ा सब्सिडी बंद कर दी गई है। इससे कंपनियां वहीं माल बेचेंगी, जहां भाड़ा कम है। डीएपी पर 2400 रुपये प्रति टन का भाड़ा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए फर्टिलाइजर डीलर्स एसोसिएशन ने मंदबुद्धि संस्थान टीयर्स की निदेशिका डा. रीता अग्रवाल और एसो. अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गुप्ता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि ओपी सिंह, बालक दास, शैलेंद्र सिंह सहित किशोर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अजीत बंसल, अमित गुप्ता, महेश वार्ष्णेय, राजीव गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।

इन मुद्दों पर मंथन
- नई उर्वरक नीति में सब्सिडी के लिए एमएफएमएस प्रणाली से रिटेलरों की दिक्कत बढ़ी
- खेती के सीजन में रेलवे में प्राथमिकता क्षेत्र खत्म होना चाहिए
- यमुना ब्रिज रैक प्वाइंट पर रात आठ बजे के बाद लगने वाले चार्ज खत्म किए जाएं
- शनिवार और रविवार को नो एंट्री हटाई जाए, इससे खाद के ट्रक रुकने से आपूर्ति का संकट
- हर खेत का सॉइल हेल्थ कार्ड बनाया जाए, जिससे संतुलित उर्वरक ही प्रयोग हों
- सीजन में खाद की किल्लत टालने के लिए ज्यादा रैक मंगाए जाएं, कोट बढ़वाया जाए
- एनपीके, एसएसपी, कस्टमाइज खादों के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया जाए
- 75 फीसदी खाद की खपत आगरा में 20 दिनों में, तब खाद की आपूर्ति पूरी की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed