{"_id":"5a5e441b4f1c1ba1268b4c6b","slug":"the-murder-of-the-soldier-s-wife-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सैनिक की पत्नी का मर्डर, नहर में मिली डेडबॉडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक की पत्नी का मर्डर, नहर में मिली डेडबॉडी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में नौहझील के गांव मुसमुना से एक सप्ताह पहले लापता हुई सैनिक की पत्नी का शव मंगलवार को राया-मांट मार्ग पर मांट ब्रांच गंग नहर में उतराता मिला।
गला घोंटकर उसका शव नहर में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो हत्या तीन-चार दिन पूर्व हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ के गांव रजावल निवासी सत्यवीर सिंह की बेटी कविता (21) का विवाह सात जुलाई 2016 को नौहझील के गांव मुसमुना निवासी मान सिंह के पुत्र हरिओम से हुआ था। वर्तमान में हरिओम पंजाब के फिरोजपुर में सेना में कार्यरत हैं।

मृतका के चाचा प्रेमवीर सिंह के मुताबिक गत 9 जनवरी को कविता को ससुराल मुसमुना छोड़कर गए थे। उसी के बाद से वह लापता हो गई। चाचा ने थाना नौहझील में 11 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद कविता की तलाश शुरूकी गई।
मंगलवार को उसका शव मांट ब्रांच गंग नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। उसे गला घोंट कर मारा गया था। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसे मारकर फेंक दिया है। मामले में फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना नौहझील प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलते ही मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।