फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Municipal Commissioner directed action on the waterlogging in front of the Gurudwara, conducted an inspection based on a councilor's complaint, and ordered the removal of encroachments from the Gurudwara to the Kargil Petrol Pump.

Agra News: गुरुद्वारा के सामने जलभराव पर नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश, पार्षद की शिकायत पर किया निरीक्षण, गुरुद्वारे से कारगिल पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने को कहा

Mon, 08 Jun 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner directed action on the waterlogging in front of the Gurudwara, conducted an inspection based on a councilor's complaint, and ordered the removal of encroachments from the Gurudwara to the Kargil Petrol Pump.
आगरा। मेट्रो निर्माण की लापरवाही से टूटी पुलिया और नालों पर स्थायी अतिक्रमण के कारण गुरुद्वारा के सामने कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। पार्षद सुनील शर्मा की शिकायत पर रविवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाकर जल्द जलभराव से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सराय वेगा, ट्रांसपोर्ट नगर और शास्त्री नगर जैसे इलाकों में जल निकासी न होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। पार्षद सुनील शर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। इसका मुख्य कारण मेट्रो द्वारा तोड़ी गई पुलिया और नालों के ऊपर किया गया अवैध अतिक्रमण है, जिससे कॉलोनी का पानी बाहर नहीं निकल पाता।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके का मुआयना किया। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। नगर आयुक्त ने गुरुद्वारे के सामने से कारगिल पेट्रोल पंप तक नाले पर हुए स्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed