फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The mother raised questions on the police, the court summoned the report

Agra News: मां ने पुलिस पर उठाए सवाल, अदालत ने तलब की आख्या

Thu, 12 Feb 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The mother raised questions on the police, the court summoned the report
आगरा। संदिग्ध परिस्थिति में सोनू की मौत के मामले में उनकी मां ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्रभारी निरीक्षक, एसआई सहित 6 लोगों के खिलाफ आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना शाहगंज पुलिस से 18 फरवरी को विस्तृत रिपोर्ट (आख्या) तलब की है।
विज्ञापन




शाहगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर पुलिया खेरिया मोड़ निवासी मुन्नी देवी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि 28 नवंबर को विपक्षी ठेकेदार उनके पुत्र सोनू को काम दिलाने के बहाने खेरिया मोड़ से अपने साथ ले गया था। बाद में फोन कर पुत्र के बीमार होने के बारे में बताया। पूछने पर अयोध्या में काम करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने 29 नवंबर को बेटे से फोन पर बात की तो उसने अगले दिन आने के लिए कहा था। 30 नवंबर को उसके साथ आ गए लेकिन बेटा नहीं आया। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस गुमराह करती रही। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर 9 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई। 11 दिसंबर को पुत्र की अयोध्या में संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत रिपोर्ट देने का आरोप


मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के जवाब में पुलिस ने भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सोनू को बिल्कुल ठीक बताया गया जबकि कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी उचित जांच के ही रिपोर्ट भेज दी, जिससे मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed