फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants robbed the retired soldier's bike and cash

सेवानिवृत्त सैनिक की बाइक और नकदी लूट ले गए बदमाश

Fri, 03 Jun 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the retired soldier's bike and cash
भोगांव। बेवर के गांव अकबरपुर गनू निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक बृहस्पतिवार की रात शहर से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में परतापुर अंडरपास पर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जेब में रखी 35 हजार की नकदी, दो मोबाइल व बाइक लूट कर भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव अकबरपुर गनू निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश सिंह बृहस्पतिवार को किसी काम से शहर आए थे। रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में परतापुर अंडरपास के पास पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब आ गए। नगला मुकुंद के पास ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया और जगदीश सिंह के सिर में डंडा मार दिया। वह जब तक कुछ समझ पाते, तब तक एक बदमाश ने जेब में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल निकाल लिए। एक बदमाश ने उनकी बाइक लेकर वहां से भाग गया। बदमाशों के जाने के बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जगदीश सिंह की तहरीर के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed