फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The miscreants ran away with 15 thousand LCD for one rupee

15 हजार की एलसीडी एक रुपये में ले भागे बदमाश

Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away with 15 thousand LCD for one rupee
एत्मादपुर। कस्बा में स्थित एक शोरूम से 15 हजार कीमत की एलसीडी को बदमाश एक रुपये में लेकर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत एत्मादपुर थाने में की है।
विज्ञापन

एत्मादपुर निवासी मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि पुराने बसस्टैंड रोड पर उसकी मुकेश फर्नीचर और इलेक्टॉनिक्स की दुकान है। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो युवक उसकी दुकान पर आए और एलसीडी दिखाने को कहा। उन्होंने देखने के बाद 15 हजार रुपये की एलसीडी पसंद की। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान की बात कही। इसके लिए उन्होंने पहले एक रुपया ट्रांसफर किया, जो दुकानदार के खाते में पहुंच गया। फिर नेटवर्क न होने का का नाटक करने लगे। कुछ समय बाद 15 हजार रुपये ट्रांसफर हो जाने का मैसेज को दिखाया।
विज्ञापन

दुकानदार ने मैसेज नहीं आने की बात कही तो युवकों ने नेटवर्क की समस्या का हवाला देते हुए कुछ समय में आ जाने की बात कही और एलसीडी लेकर चले गए। काफी समय तक मैसेज नहीं आने पर दुकानदार ने अपना बैंक खाता चेक किया, जिसमें सिर्फ एक रुपया ही आया था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अरुण बालियान ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से बैंक से मैसेज आने के बाद ही सामान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed