फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The message of divine love and devotion is narrated in the Sri Radha Madhav Katha.

Agra News: श्रीराधा माधव कथा में दिव्य प्रेम और भक्ति का संदेश सुनाया

Fri, 19 Jun 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The message of divine love and devotion is narrated in the Sri Radha Madhav Katha.
कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्री राधामाध - फोटो : मनीष शर्मा
आगरा। विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय श्रीराधा माधव रसामृत कथा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में हुई कथा में वृंदावन से पधारीं कथा व्यास देवी माहेश्वरी श्रीजी ने राधा रानी की बाल लीलाओं और राधा विवाह का वर्णन किया। उन्होंने श्रीजी-ठाकुरजी के दिव्य मिलन का प्रसंग भी सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने राधा-कृष्ण के मिलन को दिव्य प्रेम, समर्पण और आत्मिक एकत्व का सर्वोच्च आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि राधा रानी की बाल लीलाएं निष्काम प्रेम और भक्ति का संदेश देती हैं। समापन पर हवन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य यजमान पदमचंद अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल रहे। दैनिक यजमान के रूप में रामशंकर अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, संजय शर्मा व पिंकी शर्मा ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर अध्यक्ष उमेश कंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल, कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार, सीताराम अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल अजय गोयल, कालीचरण गोयल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed