फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Mayor summoned the Jalkal GM for contempt of the House and showed strictness in collecting outstanding water bills from the people despite the decision taken in the House.

Agra News: सदन की अवमानना पर महापौर ने जीएम जलकल से किया जवाब तलब

Sat, 14 Mar 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The Mayor summoned the Jalkal GM for contempt of the House and showed strictness in collecting outstanding water bills from the people despite the decision taken in the House.
आगरा। पानी का बकाया दिखाकर एरियर वसूलने में जुटे जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत को महापौर हेमलता दिवाकर ने जवाब तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। उनसे पूछा गया है कि जब जनवरी महीने में सदन की बैठक के दौरान पिछला बकाया एरियर न वसूलने का फैसला हुआ, तो विभाग कैसे लोगों से बकाए की वसूली कर रहा है। उन्हें तत्काल जवाब देने के निर्देश दिए हैं। बता दें, पार्षद रवि माथुर, राकेश जैन, हेमंत प्रजापति व अन्य ने सदन में पानी का बिल समय से चुकाने के बावजूद हजारों लोगों को बकाया थमाकर वसूली कर जलकल विभाग परेशान कर रहा था। विभाग का कहना था कि एरियर नियमों के अनुसार लगाया जा रहा है। हालांकि पार्षदों के प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दे दी। इसके बावजूद विभाग बकाया वसूली करता रहा। अधिकारियों का कहना था कि नीतिगत फैसले में बदलाव के लिए शासन से निर्देश मिलने पर ही छूट दी जा सकती है। हालांकि पार्षद लगातार इस बात पर सवाल उठाते रहे कि सदन के फैसले के खिलाफ वसूली कर उसकी अवमानना की जा रही है। अब महापौर ने जीएम जलकल से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed