फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The main accused in the murder of the presidential candidate arrested with a gun

प्रधानपद प्रत्याशी की हत्या का मुख्य आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार

Mon, 21 Jun 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of the presidential candidate arrested with a gun
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में दो माह पूर्व प्रधान प्रत्याशी संदीप कुमार की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मुख्य आरोपी को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

ग्राम नगला बल्ली में 13 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशी संदीप पुत्र प्रेमपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अमितपाल ने मामले की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि संदीप की हत्या रंजिशन की गई। इसकी साजिश दुर्वेश व उसके साथी नेमपाल, वासुदेव, धर्मेंद्र निवासी बल्ली के साथ मिलकर रची। घटना के मुख्य आरोपी दुर्वेश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंगा पार बदायूं रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आलाकत्ल तमंचा 315 बोर और 3 कारतूस के बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी दुर्वेश ने जानकारी दी है कि प्रधान प्रत्याशी की हत्या जमीनी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर की गई थी। हत्या के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिशें दे रही हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed