फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The love of sons was not found while alive, there was a dispute over the dead body

आगरा वृद्धाश्रम में महिला की मौत: जिंदा रहते नहीं मिला बेटों का प्यार, शव के लिए हुई खूब तकरार

Wed, 05 Jan 2022 11:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 05 Jan 2022 11:44 AM IST
सार

मां जब जिंदा थी तब बेटे मिलने नहीं आए, मौत के बाद अंतिम संस्कार पर झगड़ा होने लगा। पुलिस ने मामले में दखल दिया और महिला का अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन
The love of sons was not found while alive, there was a dispute over the dead body
demo pic

विस्तार

जिंदा रहते जिन बेटों ने मां को घर से बेघर कर दिया, वही बेटे रामलाल वृद्धाश्रम से मां का शव ले जाने के लिए आपस में लड़ते रहे। दो बेटों में जमकर तकरार हुई। दो बेटियां भी अपने पति के साथ आश्रम पहुंच गई। पांच घंटों तक मामला निपटने के इंतजार में मां का शव जमीन पर रखा रहा। अंतिम सांस तक बड़े बेटे को याद करने वाली मां की मौत के बाद भी वह नहीं पहुंचा। पांच घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामले का निपटारा हुआ। 
विज्ञापन

मंगलवार को हुआ था देहांत
नया बांस, लोहामंडी की रहने वाली 87 साल की रामदुलारी अग्रवाल का मंगलवार की सुबह देहांत हो गया। रामदुलारी को चार साल पहले उनके  बेटों ने बेघर कर दिया था। मंदिरों और सड़कों पर भटकने के बाद रामदुलारी को रामलाल वृद्धाश्रम में शरण मिली थी। मंगलवार को सुबह देहांत होने के बाद छोटा बेटा संतोष शव ले जाने की जिद करने लगा। इस पर मंझले बेटे राजकुमार ने अपना हक जताया। इतनी देर में बेटी उर्मिला सिंघल और आशा अग्रवाल भी अपने-अपने पति के साथ आश्रम पहुंच गई। सुबह नौ बजे से तकरार शुरू हो गई। दोपहर दो बजे आश्रम प्रबंधन को मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी। पांच घंटे बाद यह फैसला हुआ कि सबसे छोटा बेटा शव को ले जाएगा, जबकि बीच वाला बेटा राजकुमार उनका दाह संस्कार करेगा। 
विज्ञापन

कभी मिलने नहीं आए बेटे 
आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि चार साल में तीनों में से एक भी बेटा अपनी मां से मिलने नहीं आया। हर त्योहार पर रामदुलारी अपने सभी बेटों का बेसब्री से इंतजार करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे का करती थीं इंतजार 
आश्रम के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि पूरा प्रकरण काफी दुखद रहा। रामदुलारी कहती थीं कि उनका बड़ा बेटा एक दिन उन्हें लेने जरूर आएगा। लेकिन जिंदा रहते हुए उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed