{"_id":"6664997cdc4a4bef40021f7b","slug":"the-last-rites-were-performed-without-inviting-the-parents-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118737-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मायके वालों को बिना बुलाए किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मायके वालों को बिना बुलाए किया अंतिम संस्कार
Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन ने शव को जला दिया। जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
जनपद एटा के कस्बा सराय अगहत निवासी प्रेमपाल ने पुत्री कीर्ति (23) की शादी 9 फरवरी 2023 को औंछा क्षेत्र के गांव महलोई निवासी अंकित के साथ की थी। शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आनन फानन ससुरालीजन ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुत्री की मौत और अंतिम संस्कार किए जाने की खबर मिलने के बाद शनिवार को मायके के लोग थाना औंछा पहुंचे।
मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पति व अन्य ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। सात जून को पुत्री की पिटाई करने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर गला घोंट दिया। हत्या को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।