फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The journey of devotees going to Purnagiri Meve will be easy.

Agra News: पूर्णागिरि मेवे में जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा होगी सुगम

Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The journey of devotees going to Purnagiri Meve will be easy.
कासगंज। पूर्णागिरि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। रेलवे के द्वारा श्रद्धालु यात्राओं को माता पूर्णागिरि के दर्शन कराने के लिए एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन कासगंज-टनकपुर-कासगंज एक अप्रैल से शुरू की जाएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और अनारक्षित होगी।होली पर्व के बाद माता पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए टनकपुर मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या होली पर्व के बाद तेजी से बढ़ती है। यात्रियों को मेला स्पेशल ट्रेन मिलने से सहूलियत होगी, श्रद्धालु सीधे टनकपुर तक ट्रेन से पहुंचेंगे, और टनकपुर से कासगंज आ तक आ सकेंगे। जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05451 कासगंज से सुबह 5 बजे रवाना होगी। 6:09 बजे उझानी से, 6:30 बजे बंदायू से, 7:49 बजे पर बरेली जंक्शन से, 10:05 बजे पीलीभीत से रवाना होकर 11:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05452 टनकपुर से 14:30 बजे रवाना होगी। वनबसा से 14:54 बजे, बरेली जंक्शन से 18:30 बजे, बदायूं से 20:05 बजे, उझानी से 20:28 बजे, सोरोंजी से 21:13 रवाना होकर 21:45 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed