फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The journey of death is also happening through loader vehicles and tempos.

Agra News: लोडर वाहनों व टेंपो से भी हो रहा मौत का सफर

Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The journey of death is also happening through loader vehicles and tempos.
कासगंज। जिले के पटियाली इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 23 लोगों के लिए काल बन गई। इस हादसे में 8 घायल भी शामिल हैं। जिले में इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी शहर के अमांपुर मार्ग और बरेली मार्ग पर यात्रियों को ढोते तमाम लोडर वाहन नजर आए। इनमें ओवरलोड सवारियां थीं। टेंपो पर लेाग लटक कर यात्रा कर रहे थे। वहीं लोडर वाहन में भी खचाखच लोग भरे नजर आए। ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर भी लोग सवार नजर आए। इस हादसे से भी किसी ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ककराला गांव के समीप हुआ था। ट्रैक्टर गांव के आदर्श तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे में 23 जिंदगियां चली गईं। जबकि 2 घायल अभी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहीं हैं। 6 अन्य घायल हुए। इतना बड़ा हादसा तो लोगों की जुबान पर रहा, लेकिन लोगों ने न तो इस हादसे से सबक लिया। लोगों की लापरवाही सडक़ पर नजर आई।
विज्ञापन



बरेली मार्ग पर एक लोडर वाहन में यात्री सवार थे। लापरवाही का आलम ऐसा था कि लोडर वाहन के आगे की ओर डाले पर कई लोग सवार नजर आ रहे थे। लोडर वाहन में अन्य लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलई द्वार पर लोडर वाहन के डाले की ओर कई लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। जबकि कुछ लोग बैठे हुए थे। अंदर भी सवारियां भरी हुईं थीं।

बरेली रोड अमांपुर तिराहे पर भी टेंपो का ऐसा नजारा मिला। टेंपो में ठसाठस सवारियां भरीं थीं। टेपों की छत पर भी लगेज था और सवारी टेंपो पर लटकी हुईं थीं।

गल्ला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर कई किसान सवार थे। ट्रॉली पर गल्ला भी लदा हुआ था। वहीं किसान भी थे। यह स्थिति गल्ला मंडी जाने वाली ट्रॉलियों पर आम थी। किसान अपना गल्ला बेचने मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed