फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The issue of tender scam resonated in the meeting of the Chairman of UPPCL.

Agra News: यूपीपीसीएल के चेयरमैन की बैठक में गूंजा टेंडर घोटाले का मुद्दा

Sun, 24 May 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The issue of tender scam resonated in the meeting of the Chairman of UPPCL.
आगरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में आगरा जोन का फतेहाबाद डिवीजन चर्चा का केंद्र रहा। प्रदेश में बिजली संकट पर मंथन के लिए बुलाई गई इस बैठक में चेयरमैन ने नए वित्त वर्ष के कार्यों पर सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने डीवीवीएनएल के फतेहाबाद डिवीजन में टेंडर घोटाले का उदाहरण देते हुए सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को सचेत किया। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि फतेहाबाद विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 के बीच करीब 30 करोड़ रुपये का टेंडर घोटाला सामने आया था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि नियमों को ताक पर रखकर 54 टेंडर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए बिना ही पसंदीदा फर्मों को आवंटित कर दिए गए। इसके अलावा 74 अन्य टेंडरों में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस तरह कुल 128 टेंडरों में हेराफेरी की गई। हद तो तब हो गई जब घोटाले के साक्ष्य मिटाने के लिए 123 सरकारी पत्रावलियां (फाइलें) तक जला दी गईं। आंतरिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो एसई सहित नौ अधिकारियों-कर्मचारियों और 13 ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है, जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed