फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The intense heat and sun has worsened the condition, causing vomiting, diarrhea, and stomach pain.

Health News: तेज धूप-गर्मी से हालत हुई खराब, उल्टी-दस्त और पेट में हो रहा दर्द; इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 14 Mar 2026 12:09 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 12:09 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 663 मरीज आए। इसमें गर्मी और धूप में कार्य करने वाले लोगों की हालत खराब मिली।

विज्ञापन
The intense heat and sun has worsened the condition, causing vomiting, diarrhea, and stomach pain.
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। अमर उजाला

विस्तार

तेज धूप और गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीज 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसमें हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आरके वर्मा ने बताया कि बीते सप्ताह से पारा तेजी से बढ़ा है। ओपीडी में 663 मरीज आए। इसमें गर्मी और धूप में कार्य करने वाले लोगों की हालत खराब मिली। बुखार के साथ उल्टी-दस्त हो रहे हैं। शादी समारोह में ओवर ईटिंग से फूड पॉइजनिंग के भी मरीज आ रहे हैं। इससे अपच, पेट फूलना, अल्सर की भी दिक्कत मिली। 15 फीसदी मरीजों का बीपी और रक्तचाप भी गड़बड़ाया हुआ मिल रहा है। हालत खराब होने पर 8-10 मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा।
विज्ञापन


बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बच्चे ठेल-ढकेल पर बन रहे दूषित खानपान से डायरिया मिल रहा है। ओपीडी में आए 118 बच्चों में से 30 फीसदी बच्चों में तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की परेशानी मिली है। इससे पीड़ित 12 मरीज इमरजेंसी में भी भर्ती हुए। बच्चों को दवा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को बाहर की सामग्री खाने-पीने से बचाने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ठसाठस भरा हॉल, पर्चे को मारामारी
एसएन की ओपीडी का हॉल मरीजों से ठसाठस हो गया। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को मारामारी झेलनी पड़ी। घंटों लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन से गुजरना पड़ा। दवा-पर्चा के लिए मारामारी, धक्कामुक्की से मरीज परेशान हो गए।

इन बातों का रखें ध्यान :
- घर से बाहर जाते वक्त पानी पीकर और नाश्ता करके जाएं।
- सिर को धूप से बचाएं, तेज धूप में देर तक कार्य से बचें।
- बच्चों को खुले और गंदगी में बनने वाली सामग्री खिलाने-पिलाने से बचें।
- दस्त होने पर ओआरएस पिलाएं, राहत न मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed