फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The indifference of the clouds has left people miserable, with humidity compounding the heat.

Agra News: बादलों की बेरुखी से गर्मी के साथ उमस ने किया बेहाल

Tue, 11 Aug 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The indifference of the clouds has left people miserable, with humidity compounding the heat.
आगरा। मानसून के सीजन में भी शहरवासियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल बिना बरसे ही लौट रहे हैं, जिससे दिन-ब-दिन गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। बढ़ी उमस के कारण लोग पसीने से तर-ब-तर होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन वो सिर्फ तरसाते ही रहे। बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस दौरान तापमान और उमस में और इजाफा हो सकता है, जिससे फिलहाल गर्मी से फौरी राहत मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। ब्यूरो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed