फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The incident on Etawah Road in Bewar area was captured in CCTV

-बेवर क्षेत्र में इटावा रोड पर हुई वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The incident on Etawah Road in Bewar area was captured in CCTV
बेवर। इटावा रोड पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाश फोन पर बात कर रहे दुकानदार का मोबाइल छीन ले गए। उक्त वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में इटावा रोड के पास रहने वाले पंकज शुक्ला बझेरा तिराहा के पास परचून की दुकान करते हैं। शुक्रवार की देरशाम वह इटावा रोड पर दुकान से कुछ दूरी पर फोन पर बात कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए।
विज्ञापन

पंकज ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। लेकिन तब तक बदमाश कुसमरा की ओर से भाग चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पास ही लगे एक सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही बाइक सवारों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed