फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The highway was jammed for two hours due to the stoppage of roadways buses.

Agra News: रोडवेज बसों के रुकने से हाईवे पर दो घंटे तक जाम

Sat, 14 Feb 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The highway was jammed for two hours due to the stoppage of roadways buses.
फतेहाबाद रोड पर जाम
आगरा। दिल्ली हाईवे पर अवैध स्टैंडों पर बस रोककर सवारियां बैठाने पर पुलिस-प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बसों के रुकने की वजह से सुल्तानगंज की पुलिया से रामबाग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय एमजी रोड को पार करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। यातायात संचालन की व्यवस्थाएं कहीं नजर नहीं आईं। फतेहाबाद रोड पर दोपहर के समय हालात खराब रहे। रात में शादियों के चलते निकलना मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने दिल्ली हाईवे पर अवैध रूप से जगह-जगह बसों को रोक कर सवारियों को बिठाने और उतारने पर प्रभावी रोक लगाने के आदेश समीक्षा बैठक में दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। नतीजा यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा जब हाईवे पर जाम के हालात नहीं होते हों।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामबाग फ्लाईओवर पर सुबह 10 बजे के करीब बसों के रुकने के कारण लंबा जाम लग गया। भगवान टॉकीज की ओर से जाने वाले वाहनों की लाइन सुल्तानगंज पुलिया तक पहुंच गई। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। यही हाल दोपहर में भगवान टॉकीज चौराहे पर देखने को मिला। दूसरे राज्यों की बसों के रुकने के कारण दिन में कई बार सर्विस रेाड पर वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी पर दोनों ओर बस चालक खुलेआम बसों को रोककर सवारियां बैठाते रहे। इससे दिनभर जाम के हालात बने रहे। स्कूलों की छुट्टी के समय खंदारी चौराहा, वजीरपुरा रोड, पालीवाल पार्क रोड, घटिया आजम खां, फव्वारा, हाॅस्पिटल रोड और एमजी रोड पर वाहनों को निकालने में काफी परेशानी हुई। लोगों को कुछ मिनटों की दूरी तय करने में एक घंटा तक लग गया।
------------
लगाए गए अतिरिक्त पुलिसकर्मी
मेट्रो और सीएम ग्रिड के कार्य के लिए बैरिकेडिंग लगी है। यातायात व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के साथ मेट्रो के मार्शल भी लगाए गए हैं। अवैध स्टैंडों पर बस खड़ी करने पर अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की होगी।
- सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
----------
सीएम ग्रिड की बैरिकेडिंग ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी

दिल्ली गेट से हरीपर्वत जाने वाले मार्ग पर 50 मीटर तक की गई है बैरिकेडिंग
आगरा। हरीपर्वत चाैराहे पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए बैरिकेडिंग किए जाने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली गेट से आने वाले वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। ऑफिस और स्कूल आने-जाने के समय वाहनों की कतारें और लंबी हो रही हैं।

एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगी हुई हैं। इस वजह से लोग जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली गेट से हरीपर्वत चाैराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सीएम ग्रिड के तहत निर्माण कार्य शुरू होने से वाहनों की लाइन लग रही है। कार्य के लिए आधे से अधिक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। दबाव बढ़ने पर वाहन फंस जाते हैं। इस मार्ग से संजय प्लेस, सूरसदन और सेंट जोंस की तरफ वाहनों के जाने के लिए आधे मिनट से भी कम की ग्रीन लाइट रहती है। वाहनों के दबाव की वजह से एक बार में कम ही वाहन निकल पाते हैं। दोबारा रेड लाइट होने पर वाहन फंस जाते हैं। शुक्रवार को भी दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed