फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The highest rainfall in the country in Agra

देश में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में

Thu, 28 Jul 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The highest rainfall in the country in Agra
निचले इलाकों का बुरा हाल, पाश कालोनियों में भी जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
535.6 मिमी बारिश हो चुकी अब तक
74.6 मिमी बारिश आगरा में, देश में सबसे ज्यादा
182.1 मिमी बारिश एक दिन का रिकार्ड
201 मिमी है जुलाई की औसत बारिश
450 मिमी तक बीते साल हुई थी बारिश
1966 में बना था भारी बारिश का रिकार्ड
29.8 डिग्री पहुंचा दिन में पारा
28.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

बुधवार को देश भर में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में हुई। आगरा में 7.4 सेमी से ज्यादा बारिश हुई तो वहीं इसके बाद अकोला में 6 सेमी, जम्मू, कटरा, में 5 सेमी, श्रीनगर, भद्रवाह, दिल्ली में चार सेमी बारिश दर्ज की गई। शहर में बुधवार की बारिश के साथ अब तक आंकड़ा 535.6 मिमी तक पहुंच चुका है। 
जुलाई में औसत बारिश 201 मिमी है, लेकिन इस साल अकेले जुलाई ने न केवल मानसून भर की बारिश, बल्कि पूरे साल का आंकड़ा पूरा कर लिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, महीने के अंत तक यह 600 मिमी का आंकड़ा छू लेगी। बीते साल केवल 450 मिमी ही बारिश आगरा में हुई थी।
विज्ञापन


पहली बार दिन-रात का पारा समान
पहली बार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज एक डिग्री का फर्क रह गया। दिन में पारा चार डिग्री लुढ़ककर 29.8 डिग्री पर आ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री उछलकर 28.7 डिग्री पर आ गया। यह पहला मौका है, जब दिन और रात का पारा 28-29 डिग्री के बीच ही बना रहा, जबकि गर्मियों में यह अंतर 20 डिग्री के करीब रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी भिगो सकते हैं बादल
सावन में मानसून मेहरबान रहेगा। गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आगरा में बारिश के आसार बने हुए हैं। शाम को तेज बारिश के बाद शुक्रवार तक बूंदाबांदी हो सकती है। 


चरमरा गई शहर की विद्युत आपूर्ति
बारिश के दौरान बंद कर दिए गए थे शहर भर के फीडर
फीडर चालू करने पर गई स्थानों से फाल्ट से हुई दिक्कत
आगरा। बारिश में शहर की विद्युत व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। टोरंट पावर ने एहतियात के तौर पर तमाम फीडरों को बंद कर दिया था। बारिश बंद होने के बाद जब फीडर चालू किए गए तो कई स्थानों पर फाल्ट हो गए। रात नौ बजे तक विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।

दोपहर दो बजे बारिश से जलभराव होने पर टोरंट पावर ने रिंग रोड, रिक्स, लायर्स कालोनी, कमला नगर, राजामंडी, सुभाष पार्क, विश्व विद्यालय, बल्केश्वर, ताजगंज, जयपुर हाउस सहित कई फीडर बंद कर दिए। जलभराव की वजह से कई स्थानों पर फाल्ट हो गए। शाम को सुभाष पार्क और राजामंडी फीडर पर फाल्ट की वजह से रात साढ़े नौ बजे तक आपूर्ति हो पाई। टोरंट के पीआरओ ने बताया कि देर रात कंपनी की टीम शहर भर में फाल्ट खोजने में लगी रही। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed