फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The half-burnt body of the young man could not be identified.

Agra News: युवक का अधजले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The half-burnt body of the young man could not be identified.
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गुड़ियाई गांव में नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में पांच दिन पूर्व मिले अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 72 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त न हो पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस ने रविवार को नहर के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। मृतक शरीर पर चोट के निशान पाए गए चेहरा व शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया। जिससे शव की पहचान न हो सके। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखवा दिया ताकि उसकी शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा सके। इसके लिए पुलिस ने पुलिस ने फील्ड यूनिट का सहारा लिया। सर्विलांस टीम व डॉग स्कवाड की टीम की भी मदद ली गई। शव की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। फिलहाल पुलिस की अब तक सारी कवायद व्यर्थ ही साबित गई है। युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, इसके बाद पुलिस ने अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ क्राइम शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। शव का विसरा सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed