{"_id":"677d6402a1d74bd91c0de2f2","slug":"the-government-will-find-those-who-need-the-benefits-of-the-schemes-kasganj-news-c-175-1-agr1054-126122-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिन्हें योजनाओं के लाभ की दरकार, उन्हें खोजेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिन्हें योजनाओं के लाभ की दरकार, उन्हें खोजेगी सरकार
Tue, 07 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार की ओर से गरीबी में जीवन यापन कर रहे परिवारों को एकमुश्त राहत पैकेज देकर गरीबी से उबारने की एक महत्वाकांक्षी योजना जीरो पाॅवर्टी शुरू की है। जिले में 10,575 गरीब परिवारों को शासन से खोजने को लक्ष्य मिला है। ग्राम पंचायतों में 6202 परिवारों का चयन रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और बीसी सखी के माध्यम से किया जा रहा है। इन्हें शासन की संचालित योजनाओं को लाभ मिलेगा।
जिले में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में गरीबी रेखा से जीवन यापन कर रहे परिवारों को एक मुश्त राहत पैकेज देकर उनकी स्थिति को सुधारने को कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को राशन कार्ड, आवास विहीन, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, श्रम विभाग की योजना, शौचालय सहित अन्य योजनाओं को लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और बीसी सखी के माध्यम से गरीब परिवारों को चयन किया जा रहा है। जिले में 10,575 परिवारों को लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक 6202 परिवार का चयन हो चुका है। प्रत्येक पंचायत से 10 से 25 परिवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद उनकी फैमिली आईडी बनाकर परिवार की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। योजना की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है।