फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl jumped in the canal after failing in the inter exam

नहर में कूदने वाली युवती की हुई पहचान

Mon, 22 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The girl jumped in the canal after failing in the inter exam
दन्नाहार। रविवार की दोपहर युवती लोअर गंगा नहर में कूद गई थी। सोमवार को नगला मुगरिया के एक परिवार ने लोगों को फोटो दिखाकर कूदने वाली युवती की पहचान की। बताया कि वह इंटर में फेल होने के बाद से परेशान थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कस्बे से होकर गुजर रही लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच पर रविवार की दोपहर एक युवती दुपट्टा से आंसू पोंछते हुए आई और नहर में छलांग लगा दी थी। युवती के नहर में कूदने की किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सोमवार को गांव नगला मुगरिया का एक परिवार नहर के पास लोगों से पूछताछ करता नजर आया। उन्हें युवती की फोटो दिखाई तो लोगों ने बताया कि यही वह युवती है, जो नहर में कूदी थी। परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजन के अनुसार इंटर में फेल होने के बाद से पूनम परेशान चल रही थी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed