फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fog swallowed the lives of 4 people of the same family

Agra News: फ्रंट पेज के लिए- कोहरे ने निगली एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदगी

Sat, 07 Jan 2023 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fog swallowed the lives of 4 people of the same family
कासगंज। शनिवार की देर शाम छाए घने कोहरे के चलते स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार छह में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीररुप से घायल हुए। हादसे के समय कार सवार दिल्ली से गांव वापस लौट रहे थे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के रिश्ते में पति, पत्नी, पुत्र और भतीजा थे। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार शाम 7 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार कासगंज-अतरौली मार्ग पर अतरौली की तरफ से आ रही थी। घना कोहरा होने के कारण सड़क के किनारे लगा पेड़ कार चालक को नहीं दिखा। परिणामस्वरूप तेज गति से जा रही कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मूल रूप से सहावर इलाके के सेवनपुर गांव निवासी अमीरुल जमा (57), उनकी पत्नी नूरबानो (55), बेटा अब्दुल कदीर (27) और भतीज सुबेद (22) की मौत हो गई। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में मृत अमीरुल जमा की पुत्री आशिमा और एक अन्य भतीजा नुसरत गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इस हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल कार से बाहर निकाला जा सका। इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग चीत्कार उठे। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed