{"_id":"64076f8e09fa6afa6403e368","slug":"the-farmer-who-went-to-the-farm-died-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-25-1-83945-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Tue, 07 Mar 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
बिछवां।
गांव बीनामऊ निवासी किसान का शव मंगलवार सुबह खेत पर ट्यूबवेल के पास मिला। सोमवार रात खाना खाकर किसान रखवाली के लिए खेत पर गया था।
थाना क्षेत्र के गांव बीनामऊ निवासी महावीर सिंह (55) रोजाना खेत पर लगे ट्यूबवेल पर सोने के लिए जाते थे। सोमवार को भी खाना खाने के बाद खेत पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा कि ट्यूबवेल के पास महावीर का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
परिजन से जानकारी ली गई, इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए शव को मोर्चरी भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।