{"_id":"685827992ce949237505e05e","slug":"the-family-went-on-a-hunger-strike-after-the-land-was-occupied-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-139677-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन पर कब्जे के बाद भूख हड़ताल पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन पर कब्जे के बाद भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Sun, 22 Jun 2025 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव जमथरी का एक परिवार आज कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया। परिवार का आरोप है कि उन्हें पट्टे में मिली जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है और कई बार शिकायत के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
जमथरी निवासी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गांव में एक जमीन का पट्टा मिला था, जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि कुछ समय पहले गांव के ही रसूखदार लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। ओमेंद्र सिंह के अनुसार, वे 13 नवंबर 2024 से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होगी, तब तक वे भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।