फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The family blocked the road by placing the dead body of the pregnant woman.

Agra News: प्रसूता का शव रखकर परिजन ने किया रोड जाम

Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The family blocked the road by placing the dead body of the pregnant woman.
गंजडुंडवारा में प्रसूता का शव रखकर जाम लगाए परिजन को समझाते सीओ पटियाली संदीप वर्मा। संवाद
-ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की हो गई थी मौत
विज्ञापन

-पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजन को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने प्रसूता का शव रखकर राम छितौनी पुलिया के पास जाम लगा दिया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची सीओ ने परिजन को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरौना निवासी सीमा पत्नी आमोद को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। शाम को प्रसूता ने सिजेरियन से (ऑपरेशन) बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर प्रसूता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया था। परिजन ने सीएचसी के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को प्रसूता का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने राम छितौनी पुलिया के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सीएचसी की चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ पटियाली संदीप वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को रोड से हटवाया गया। बाद में परिजनों ने बरी बगवास पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम हटवा दिया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। परिजनों ने रोड जाम करने का प्रयास किया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed