{"_id":"60f87ef78ebc3e79a620f68a","slug":"the-examination-centers-made-against-the-rules-will-not-be-changed-agra-news-agr5007530155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विविः नियम विरुद्ध बनाए गए परीक्षा बदले नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विविः नियम विरुद्ध बनाए गए परीक्षा बदले नहीं जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नियम विरुद्ध बनाए गए परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा। जिन कॉलेजों के केंद्र परस्पर बने हुए हैं, अब उनमें वरिष्ठ शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाने की योजना है। आठ कॉलेजों के नाम सामने आए हैं, जिनके केंद्र परस्पर पड़े हुए हैं। अभी तक परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन मुख्य परीक्षा शासन की ओर से निर्धारित समय पर कराने के नाम पर गड़बड़ियां कर रहा है। पहले जल्दबाजी में परीक्षा का निर्धारण किया गया। एक ही दिन और एक ही पाली में मुख्य विषयों की परीक्षा रख दी गई। बाद में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया। परीक्षा केंद्र निर्धारण में भी नियमों की अनदेखी की गई है। 24 जुलाई से मुख्य परीक्षा शुरू होनी है। 20 जुलाई को ही मामला पकड़ में आ गया है कि कॉलेजों के सेंटर परस्पर डाले गए हैं। इसके बाद भी केंद्रों में बदलाव नहीं किया गया। जबकि अभी तक परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र तक जारी नहीं किए गए थे।
इस मामले में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि कॉलेजों के परीक्षा केंद्र आपस में बनाए जाने का मामला जानकारी में आया है। संबंधित कॉलेजों में वरिष्ठ शिक्षकों को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया जाएगा। यह पर्यवेक्षक पूरी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। अपनी देखरेख में पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
श्री रामदास महाविद्यालय, परतापुर किशनी, मैनपुरी के प्रबंधक नरेंद्र यादव की आपत्ति है कि उनके कॉलेज का केंद्र आदि शिव नवीन महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र शक्तिपुरम, औछा, मैनपुरी में बनाया है। इसकी दूरी 50 किलोमीटर से अधिक है। परीक्षा केंद्र दूर होने की अन्य कॉलेजों ने भी विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी कुलपति का कहना है कि परीक्षा केंद्र दूर डाले जाने के संबंध में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, इनका परीक्षण करने के लिए परीक्षा नियंत्रक से कहा गया है। यथासंभव आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।
--
परीक्षा नियंत्रक की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्य व प्रबंधकों को 20 जुलाई को पत्र जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांगा गया है। 24 जुलाई से परीक्षा शुरू होनी है, जो काम परीक्षा केंद्र बनाने से पहले किया जाता है, वह विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बाद में किया जा रहा है। ऐसे में सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर पाना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए संभव नहीं होगा। यह भी सत्यापन नहीं कराया गया है कि किन परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और किसमें नहीं।