फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The exam has started, just get the result on time

बीएएमएस की परीक्षा में पहले दिन 1600 परीक्षार्थी बैठे

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
The exam has started, just get the result on time
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस प्रथम, तृतीय और चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा में 1600 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने कहा कि परीक्षाएं शुरू तो हो गई हैं, बस परिणाम समय से मिल जाए। एक भी वर्ष की परीक्षा समय पर नहीं कराई जा सकी है, न ही समय से परिणाम मिला।
विज्ञापन

आरबीएस कॉलेज से परीक्षा देकर निकले रविंद्र त्यागी ने कहा कि प्रश्नपत्र ठीक रहा। इनको हल करने में कठिनाई नहीं हुई। परीक्षाएं देर से कराई जा रही हैं, परिणाम जारी करने में देरी न हो तो अच्छा रहेगा। निशा पांडे ने कहा कि प्रश्नपत्र आसान था। तैयारी भी अच्छी थी, इसलिए प्रश्नों को हल करने में समस्या नहीं हुई। पहले दिन पहली पाली में बीएएमएस प्रथम वर्ष की पदार्थ विज्ञान एवं आयुर्वेदिक इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र और चतुर्थ वर्ष के छात्रों की काया चिकित्सा प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्रों की रोग निदान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 14 कॉलेजों की परीक्षा छह केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed