फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The enthusiasm of the youth at the festival was met with applause.

Agra News: महोत्सव में युवाओं को जोश देख बजी तालियां

Sat, 10 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the youth at the festival was met with applause.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित युवोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव यूनिफेस्ट-2025 के द्वितीय चरण का आगाज हुआ। पहले दिन गायन, वादन, नृत्य आदि की 22 तरह की प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें युवाओं का जोश देखते ही बना, लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

छात्र कल्याण विभाग की ओर से यह आयोजन खंदारी परिसर के जेपी सभागार में कराया जा रहा है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि 22 प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इसके विजेता प्रतिभागी अंतर-क्षेत्रीय युवा समारोह में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को पुरस्कार वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के ये विजेता
लोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज की टीम प्रथम रही। पाश्चात्य वादन (एकल) प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज के अभिषेक शुक्ला ने प्रथम, आगरा कॉलेज के कुलवंत सिंह ने द्वितीय, ललित कला संस्थान के भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाश्चात्य गायन (एकल) प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान के अनुज बघेल प्रथम, आरबीएस कॉलेज के सूर्यांश चतुर्वेदी द्वितीय और सेंट जोंस कॉलेज के अभिनव चौहान तृतीय रहे। पाश्चात्य गायन (समूह) में ललित कला संस्थान प्रथम, सेंट जोंस कॉलेज द्वितीय, आरबीएस कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
शास्त्रीय नृत्य (एकल) प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज की रिमझिम शुक्ला प्रथम और आगरा कॉलेज की यशी भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रहीं। सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान के अनुज बघेल प्रथम, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की ईशा सेठ द्वितीय और दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की भारती ब्रजवासी तृतीय स्थान पर रहीं।
शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) में आगरा कॉलेज के प्रियांशु कृष्णा प्रथम, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की महिमा लाल द्वितीय और आरबीएस कॉलेज के मोहित सैन तृतीय रहे।
ताल वाद्य प्रतियोगिता में बीडी जैन कॉलेज की लीना महौर प्रथम और आगरा कॉलेज के इंद्रजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। सुगम संगीत में दाऊ दयाल कॉलेज फिरोजाबाद की भारती ब्रजवासी प्रथम, आगरा कॉलेज के देशदीप शर्मा द्वितीय और बीडी कॉलेज की लीना माहौर तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में आयोजित पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, कोलाज और एकांकी नाटक प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज, ललित कला संस्थान, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय और आगरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed