{"_id":"613670478ebc3eb6e5221899","slug":"the-electricity-of-the-entire-village-was-cut-off-by-telling-the-bill-dues-agra-news-agr5065220138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल बकाया बताकर काट दी पूरे गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल बकाया बताकर काट दी पूरे गांव की बिजली
विज्ञापन
एत्मादपुर। विद्युत विभाग ने बिल बकाया होने पर नगला गिरधारी गांव की बिजली आपूर्ति काट दी है। इससे नौ दिनों से गांववाले रात अंधेरे में गुजार रहे हैं। लोगों को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
गांव नगला गिरधारी निवासी राहुल घोष, सतीश चंद, सुरेंद्र सिंह, बनी सिंह आदि ने सोमवार को एत्मादपुर एसडीओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव में 26 कनेक्शन हैं, जिनमें 14 लोगों के बिल जमा होने के बाद भी नौ दिनों से पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। जिससे गांववाले रात अंधेरे में गुजार रहे हैं।
वहीं गांववालों को पानी की भी समस्या से भी जूझना पड़ा। ग्रामीणों ने बिल जमा होने की रसीद भी दिखाई। आरोप लगाया कि जमा बिल उपखंड कार्यालय के कंम्प्यूटर में दिख नहीं रहे हैं। एसडीओ देवेंद्र सिंह ने बताया गांव के लोगों पर बिल बकाया होने पर आपूर्ति काटी गई है। बिल जमा है, तो जांच कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।