फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drains are open, the accident may occur in the fog

Agra News: खुले पड़े हैं नाले, कोहरे में हो सकता है हादसा

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The drains are open, the accident may occur in the fog
खुले पड़े हैं नाले, कोहरे में हो सकता है हादसा
विज्ञापन

- सर्दियों में पूर्व में हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर में कई जगह पर पांच से छह फुट गहरे नाले दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। पूर्व की घटनाओं के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में हादसे की आशंका से मना नहीं किया जा सकता है। शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से खुले नालों को बंद कराने की मांग की है।
शहर के अधिकतर प्रमुख मार्गों पर चार से पांच फुट गहरे नाले खुले हुए हैं। इनमें पानी भरा हुआ है। गलती से कोई व्यक्ति और गोवंश यदि इन नालों की तरफ चला गया तो उसकी जान को खतरा भी हो सकता है। कई बार लोगों ने इसकी नगर पालिका से शिकायत भी की लेकिन इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों को दुर्घटना का भय सता रहा है। सबसे अधिक खतरा छात्र-छात्राओं का है। सुबह-शाम और ट्यूशन जाने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक दुर्घटना को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन




दृश्य 01 : रेलवे स्टेशन रोड

भांवत चौराहे से करहल चौराहे तक कई जगह नाला खुला हुआ है। जबकि यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां गहरा नाला खुला हुआ है। अभी तीन दिन पहले यहां एक दुकानदार की नाले में डूबने से मौत हो गई। लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने इस नाले को बंद कराने का प्रयास नहीं किया। इस मार्ग से बड़े वाहनों के चलते साइकिल सवार छात्र-छात्राएं और लोग सड़क किनारे चलते हैं यहां और भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृश्य 02 : राधारमन रोड

इस मार्ग पर नाला कई स्थानों पर खुला हुआ। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे नाले का पाट रखा है। एक साल पहले खुले नाले के चलते यहां बस पलट गई थी उस समय बड़ी दुर्घटना होने से बच गई थी लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन इन खुले नालों को बंद कराने का कार्य नहीं कर रहा है। यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सर्दी में लोगों को यहां दुर्घटना की चिंता सता रही है।



खुले नाले को बंद कराने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सर्दियो में यहां कोई भी दुर्घटना हो सकती है।

विजय कुमार, राधारमन रोड



दो साल पहले एक दुकानदार की मौत यहां पास में ही नाले में गिरने से हो गई थी। फिर भी नगर पालिका प्रशासन खुले नालों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। शायद उन्हें किसी और बड़े हादसे का इंतजार है।


केशव कुमार, भांवत चौराहा


कई जगह नालों को पटवा दिया गया है। बोर्ड की आने वाली बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। जल्द ही शहर के सभी नालों के ऊपर पटिया रखवाने का कार्य किया जाएगा।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed