{"_id":"5f478f714dee344a2c287ea0","slug":"the-door-of-the-government-water-tank-boundary-fell-child-dies-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: सरकारी टंकी की चारदीवारी का दरवाजा गिरा, दो बालक दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: सरकारी टंकी की चारदीवारी का दरवाजा गिरा, दो बालक दबे, एक की मौत
Thu, 27 Aug 2020 04:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
इसी दरवाजे के गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के गांव सुजावलपुर नई बस्ती में सरकारी पानी की टंकी की चाहरदीवारी का दरवाजा गिर गया। इसके नीचे दो बालक दब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सालय भिजवाया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाली प्रभारी पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सुजावलपुर नई बस्ती में सरकारी पानी की एक टंकी है। जिसके चारों तरफ दीवार है। इसमें दरवाजा लगा हुआ था। सुबह मुदस्सिर (12) पुत्र रफीक और शाकिव पुत्र शकील खेलते-खेलते इस चाहरदीवारी के समीप पहुंच गए। तभी चाहरदीवारी का दरवाजा गिर गया। जिससे दोनों बालक दरवाजे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव को दौड़े। लोहे का दरवाजा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। मुदस्सिर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाकिव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
सूचना पर सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों ने भरोसा दिया कि मुआवजे की सिफारिश की जाएगी।
सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का उपचार चल रहा है। मृतक के चार बहन और एक भाई है। ये छह भाई बहन थे।
एसडीएम शिवकुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। चाहरदीवारी का दरवाजा किस तरह गिरा इसकी जांच होगी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के बारे में नियमानुसार विचार करेंगे।
सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का उपचार चल रहा है। मृतक के चार बहन और एक भाई है। ये छह भाई बहन थे।
एसडीएम शिवकुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। चाहरदीवारी का दरवाजा किस तरह गिरा इसकी जांच होगी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के बारे में नियमानुसार विचार करेंगे।