फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The deceased couple's last rites were performed on a single funeral pyre.

Agra News: एक ही चिता पर हुआ मृत दंपती का अंतिम संस्कार

Sun, 12 Jul 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The deceased couple's last rites were performed on a single funeral pyre.
आगरा। बूढ़े पिता ने जवान बेटे-बहू के अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिता तैयार की। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता को एक साथ खोने वाली बेटियां बेसुध हो गईं। गांव के दंपती की मौत के बाद दुख के कारण नगला छीतर के घरों में चूल्हे नहीं जले। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। हरीपर्वत के आईएसबीटी फ्लाईओवर कट पर शुक्रवार शाम कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक समेत ट्रक में फंसकर 40 मीटर तक घिसटते गए थे। हादसे में बाइक सवार सिकंदरा के नगला छीतर गांव निवासी अजय सिकरवार (41) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी पूजा देवी (38) को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। दोपहर में दोनों के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे। अजय के बूढ़े पिता केदार सिंह दोनों के शव देख बुरी तरह बिलखने लगे। उनकी 15 वर्षीय बेटी साक्षी और 12 वर्षीय बेटी राधिका माता-पिता के शव देख बेसुध हो गईं। गांव के बाहर यमुना किनारा पर अंतिम संस्कार किया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर के चालक प्रदीप कुमार निवासी नगला परमसुख, कागारौल को गिरफ्तार किया गया था। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस आईएसबीटी कट को घोषित करेगी ब्लैक स्पॉट
यातायात पुलिस आईएसबीटी कट को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करेगी। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि टीम से कट का निरीक्षण करवाया गया है। कट से बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग देखे जाएंगे। कट पर संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed