फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of a real brother was done by strangulation

गला दबाकर की थी सगे भाई की हत्या

Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The death of a real brother was done by strangulation
भोगांव। मोहल्ला चौधरी में 25 जनवरी की शाम शराब के नशे में आरोपी ने भाई की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी रजवाना रोड निवासी 61 वर्षीय सूरजमुखी ने 25 जनवरी को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि छोटे बेटे सुनील शाक्य ने बड़े बेटे प्रेमचंद्र की हत्या कर शव को घर के आंगन में दबा दिया है। पुलिस ने आंगन को खुदवाने के बाद शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया था। आरोपी ने हत्या किये जाने की बात स्वीकार की। बताया था कि 25 जनवरी की शाम शराब नशे में झगड़े के बाद अंगौछा से गला कस कर मार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी है।
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है, उसे जेल भेजा जाएगा।
रविंद्र बहादुर, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed