फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of the newborn reached the SP office, alleged

नर्सिंग होम प्रबंधन की लापरवाही से नवजात की मौत

Mon, 06 Jun 2022 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the newborn reached the SP office, alleged
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गई। परिजन की ओर से प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजन नवजात का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला कुचलिया निवासी अतुल दीक्षित ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के कचहरी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ी और बच्चे की मौत हो गई। अतुल ने आरोप लगाया कि बच्चे का सही ढंग से इलाज नहीं हुआ। बच्चे को रेफर कराने के लिए कहा गया, लेकिन पर्याप्त पैसा नहीं होने से नर्सिंग होम से रेफर नहीं किया गया। पीड़ित परिवार शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed