फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of the murdered youth was recovered from the Ganges

हत्या का शिकार हुए युवक का शव गंगा से हुआ बरामद

Tue, 02 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the murdered youth was recovered from the Ganges
कासगंज। प्रतिशोध में चार दिन पूर्व एक युवक की उसके दो साथियों ने शराब पिलाने के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को शव गोताखोरों और नाविकों की मदद से यह शव निकाला गया। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों हत्या के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार युवक भोजराज निवासी इटौआ थाना ढोलना हुआ। बताया गया कि युवक अल्लीपुर बरबारा में एक खोखा में परचूनी की दुकान संचालित करता था। 30 जुलाई की रात्रि को उसके साथी धरमवीर अपने एक दोस्त राजीव के साथ भोजराज के पास पहुंचा। वह भोजराज को लेकर एक होटल पर पहुंचे। जहां उसे शराब पिलाई गई और शराब मिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव गंगा में फेंक दिया। दोनों आरोपी धरमवीर व राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस हत्या को धरमवीर ने अपने भाई की हत्या के शक में अंजाम दिया था। बताया गया कि 21 दिन पूर्व जितेंद्र निवासी लदपुरा थाना सहसवान जनपद बदायूं की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, लेकिन धरमवीर भाई की मौत को सामान्य नहीं मान रहा था। उसको भोजराज पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed