{"_id":"58f7aceb4f1c1b9d554706b5","slug":"the-day-of-the-coals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगारों सा दहका दिन, तपती रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगारों सा दहका दिन, तपती रही रात
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़ो ने स्कूली बच्चों को किया परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आसमान से धूप नहीं, बल्कि अंगारे बरसे। पूरा दिन शोलों की तरह से दहकता रहा। सड़क पर निकले लोगों को अपनी त्वचा झुलसती और आंखें जलती महसूस हुईं। आखिर पारा 44.9 डिग्री पर जो जा पहुंचा है। लू से लाल हुए आगरा में पारा 38 साल पहले का रिकार्ड तोड़ने की ओर है। दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री ज्यादा होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक आगरा लू की चपेट में रहेगा और पारा एक डिग्री और चढ़ सकता है।
अप्रैल का महीना अंगारों सा दहक रहा है। एक पखवाड़े से पारा सामान्य से छह डिग्री तक ऊपर चल रहा है। मंगलवार को 44 डिग्री के बाद तापमान बुधवार को 44.9 डिग्री पर पहुंच गया। लू के थपेड़े सुबह से ही लोगों को झुलसाते रहे। दरअसल, सुबह 10:30 बजे से ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो शाम 5:30 बजे तक 43 डिग्री तक बना रहा। शाम सात बजे के बाद ही दहकते शोलों से कुछ राहत मिली, लेकिन गर्म हवाओं ने रात में भी लोगों को बेहाल किए रखा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन में पारा एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम का मिजाज गर्म रहेगा और आगरा में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहेंगे।
सूरज के शोलों से झुलस रहे मासूम
जून की तरह सामान्य से छह डिग्री ऊपर चल रहे तापमान में सबसे ज्यादा बेहाल हैं स्कूली बच्चे। उनकी त्वचा भीषण गर्मी में स्कूल से लौटने पर झुलस रही है। ठूंस-ठूंस कर भरने से स्कूली वैन और ऑटो का बुरा हाल है तो वहीं अभिभावक भी पूरी तरह से कपड़ों में पैक करके ही उन्हें घर ले जा रहे हैं, लेकिन पारा 45 डिग्री पर होने के कारण बच्चों पर गर्मी का बुरा असर हो रहा है। प्यास से व्याकुल और पसीने से नहाए बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने को निकले तो सभी ने कहा कि डीएम अंकल को स्कू ल की छुट्टी जल्दी करानी चाहिए। ज्यादातर स्कूलों की छुटटी दो बजे हो रही है। बच्चे घर में तीन बजे तक ही पहुंच रहे हैं। पैदल और साइकिल से घर जाने वाले बच्चे कड़ी धूप में कुम्हलाने लगे हैं।
विज्ञापन
सूबे में तीसरा सबसे गर्म रहा आगरा
शहर अधिकतम न्यूनतम
बांदा 46 26
इलाहाबाद 45.7 27
आगरा 44.9 23.5
झांसी 44.5 29.1
अलीगढ़ 43.6 23.8
वाराणसी 43.2 26.7
कानपुर 43 23.2
सुल्तानपुर 42 26.1
लखनऊ 41.8 26.5
मेरठ 41 23.5
गर्मी से बाजार में सन्नाटा
अप्रैल में ही पारा 45 डिग्री तक पहुंचने से कारोबार की चाल बदल गई है। दस बजे दुकान खोलने वालों ने समय में बदलाव कर दिया है। अब कई दुकानदार सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच से रात 10 बजे तक दुकानें खोल रहे हैं। तेज धूप के कारण दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बाजारों में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। पुराने बाजार किनारी बाजार, हास्पिटल रोड, रावतपाड़ा, दरेसी, फव्वारा, जौहरी बाजार में दोपहर की जगह शाम को ही ग्राहक पहुंच रहे हैं।