फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The darkness of karma is dispelled by the light of the lamp of the soul.

Agra News: आत्मा के दीये के प्रकाश से छंटता है कर्मों का अंधेरा

Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The darkness of karma is dispelled by the light of the lamp of the soul.
बाह: जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान की तस्वीरें
बाह। जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान का छठवां दिन श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजा के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

विधानाचार्य जयपुर के सम्मेद जैन शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु नाम जपने से नवजीवन मिलता है। भगवान के निकट रहने से आत्मा रूपी दीपक प्रकाशमान हो जाता है। जन्मों से संचित अंधकार रूपी कर्मों का नाश होता है। सिद्ध भगवान का स्मरण और विधान करने से आत्मा पर चढ़े आठ कर्मों का क्षय होता है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विधान करने वाला व्यक्ति निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने बताया कि एक फूल का जीवन भले ही सुबह से शाम तक का होता है, लेकिन वह अपनी सुगंध से लाखों लोगों को आनंदित कर जाता है। संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म, संस्कृति की बयार बही। इस दौरान राहुल बजाज, महेश जैन, प्रताप जैन, नीरज जैन, नीतू जैन, सलोनी जैन, नेहा, रश्मी, चांदनी जैन, अंजली, राखी, संध्या, पारुल, कंचन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed