फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dam is filled with dirt, how will water reach Hari Ki Pauri?

Agra News: गंदगी से अटा बंबा, कैसे पहुंचेगा हरि की पौड़ी में जल

Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The dam is filled with dirt, how will water reach Hari Ki Pauri?
फोटो28सोरोंजी में हरि की पौड़ी को जल आपूर्ति करने वाला बंबा गंदगी से अटा हुआ।संवाद
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ का पहला मोक्षदा एकादशी के स्नान के आयोजन में महज 20 दिन शेष रह गए हैं। अभी तक हरि की पौड़ी में गंगा नहर से पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। गोरहा नहर से हरि की पौड़ी में जल आपूर्ति करने वाला बंबा गंदगी से अटा पड़ा है। ऐसे में अगर नहर से जलापूर्ति होती भी है तो हरि की पौड़ी कुंड तक जल पहुंच ही नहीं पाएगा।
विज्ञापन

नहर से हरि की पौड़ी तक आठ किलोमीटर लंबा बंबा कच्चा है। इसकी लंबे समय से सफाई न होने के कारण यह चोक पड़ा है। बंबा में जगह जगह गंदगी के ढेर व झाड़ियां उग आई हैं। इसकी गोरहा नहर से सरकारी अस्पताल के सामने तक सिंचाई विभाग सफाई कराता है। वहीं अस्पताल से हरि की पौड़ी तक नगर पालिका सफाई कराती है। मोक्षदा एकादशी पर हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने व शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाने श्रद्धाल आएगें। मेला शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन पालिका द्वारा बंबा व मेला ग्राउंड की सफाई जैसे प्रारंभिक कार्य ही शुरू नहीं कराए गए हैं। अधिशासी अधिकारी,शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग को हरि की पौड़ी में जल आपूर्ति के लिए पत्र लिखा गया है। जल की आवक से पूर्व सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed