फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The current landed in the pole, the bull died due to the grip

Agra News: पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से बैल मरा

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The current landed in the pole, the bull died due to the grip
कासगंज। शहर के हुल्का मोहल्ले में बुधवार की सुबह बारिश के दौरान विद्युत पोल में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से बैलगाड़ी का बैल मर गया। जबकि बैलगाड़ी हांकने वाले युवक को करंट लगा, लेकिन वह बैलगाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा लिया। लोगों ने इस की शिकायत कर आपूर्ति बंद कराई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। सोरोंजी क्षेत्र के तकुवार गांव निवासी छोटेलाल बैलगाड़ी से भूसा लेकर हुल्का रोड धानमील निवासी निजामुद्दीन के यहां गिराने के लिए गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान जब वह हुल्का मोहल्ला पहुंचा, तभी उसकी बैलगाड़ी हुल्का मंदिर के पास सड़क पर लगे विद्युत पोल से छू गई। पोल में करंट उतर रहा था, इसके चलते बैल करंट की चपेट में आकर मर गया। गाड़ीवान छोटेलाल को भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह समय रहते बैलगाड़ी से कूद गया। इससे उसकी जान तो बच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। किसी ने घटना की सूचना उपकेंद्र पर दी। इसके बाद आपूर्ति बाधित की गई। इसके बाद लोगों ने बैल को वहां से हटाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत की आपूर्ति को बंद करा दिया गया था। पीड़ित के द्वारा बैल का पोस्टमार्टम कराकर यदि शिकायत दी जाएगी तो नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - सत्येंद्र गंगवर, अधिशाषी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed