{"_id":"697ff094638614720b038876","slug":"the-couple-had-stolen-silver-urns-from-the-jain-temple-agra-news-c-364-1-ag11019-124571-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दंपती ने चुराए थे जैन मंदिर से चांदी के कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दंपती ने चुराए थे जैन मंदिर से चांदी के कलश
Mon, 02 Feb 2026 06:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना लोहामंडी के जयपुर हाउस स्थित दिगंबर जैन मंदिर से 26 जनवरी को हुई चांदी के कलश की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सीसीटीवी फुटेज से एक महिला के साथ मोटरसाइकिल सवार पुरुष के शामिल होने का पता चला था। आरोपियों की पहचान कविता सैनी और उसके पति आदित्य उर्फ अनुराग उर्फ लकी के रूप में हुई है। यह केदारनगर, शाहगंज का रहने वाला है। दोनों को रविवार को चोरी का सामान बेचने जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों से 500 ग्राम चांदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन