फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The corporation tightened its grip on bill collection and power theft.

Agra News: बिल वसूली और बिजली चोरी पर निगम ने कसा शिकंजा

Thu, 09 Oct 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The corporation tightened its grip on bill collection and power theft.
फोटो 15 गांव नगला लऊ में उपभोक्ताओं से संवाद करते अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप। स्रोत निगम
मैनपुरी। बिल बकायेदारों और बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत निगम ने अब कड़ा रुख अपनाया। लक्ष्य निर्धारित कर वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने उपकेंद्र सिविल लाइन ग्रामीण के अंतर्गत गांव नगला लऊ में विद्युत चोरी, राजस्व वसूली, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति और टीएफ डैमेज की समीक्षा की।अधीक्षण अभियंता ने कहा कि किसी भी बकायेदार का कनेक्शन चलता ना पाया जाए, 50 हजार से ऊपर के सभी घरेलू बकायेदारों के मीटर उखाड़ लें। चक्की, स्कूल और मील के बकायेदारों से शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए, पूर्व में बकाये पर कटे कनेक्शनों की चेकिंग करें, यदि बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जुड़ा मिले तो जेई की जवाबदेही और लाइनमैन की सेवा समाप्त की जाएगी।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलव्ध कराए जाएं, टेबल और स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों को चिन्हित कर उन्हें सूची दें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिक बिजली चोरी वाले गांव और मोहल्लों को चिन्हित कर व्यापक स्तर पर छापेमारी कर विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एसडीओ ऐंद्र शर्मा, जेई सिविल लाइन ग्रामीण अनिल कुमार, जेई त्रिलोकी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed