{"_id":"68f93dadc15c469fd40a8ee5","slug":"the-condition-of-the-youth-injured-in-the-cylinder-blast-is-critical-he-has-been-referred-to-delhithe-condition-of-the-youth-injured-in-the-cylinder-blast-is-critical-he-has-been-referred-to-delhi-agra-news-c-25-1-agr1034-898650-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिलिंडर धमाके में घायल युवक की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिलिंडर धमाके में घायल युवक की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
आगरा। दिवाली की शाम को किशोरपुरा की गली नंबर 5 में सिलिंडर धमाके से एक की मौत हुई थी और चार लोग घायल थे। इसमें से केशव को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। तीन अन्य का इलाज चल रहा है। उधर, पीड़ित परिवार घर क्षतिग्रस्त होने से रिश्तेदारों के घर में शरण लिए हुए हैं।
सेवानिवृत्त जलकल कर्मी रामजीलाल के घर में एलपीजी सिलिंडर फट गया था। हादसे में घर सहित सैलून की दुकान ढह गई थी। हादसे के समय सोमवार शाम को दुकान के अंदर बैठे शमसाबाद निवासी प्रीतम की माैत हो गई थी। उसका साथी कान्हा, किशोरपुरा निवासी केशव, अभिषेक और अमर शर्मा घायल हुए थे। केशव 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जगदीशपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि केशव को परिजन दिल्ली एम्स ले गए हैं। घर क्षतिग्रस्त होने से परिवार को रहने के लिए मना किया गया है। वो अपने रिश्तेदारों के घर में चले गए हैं।