फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of the woman deteriorated after delivery, the family created a ruckus

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने काटा हंगामा

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The condition of the woman deteriorated after delivery, the family created a ruckus
कासगंज। प्रसव के चार दिन बाद भी महिला की हालत में सुधार न होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश के बाद महिला को अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के सुजावलपुर निवासी रुखसाना (26) पत्नी आसिफ के प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे 8 अगस्त को शिव शक्ति हेल्थ केयर निकट चामुंडा गेट पर भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि यहां चिकित्सीय लापरवाही से महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। वहीं प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने महिला के 24 घंटे में होश में आने का भरोसा दिया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन महिला को अलीगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार करने से इंकार कर दिया तो परिजन महिला को वापस बुधवार को शिव शक्ति अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

यहां परिजन चिकित्सक से महिला को भर्ती कर स्वस्थ्य करने के लिए कहने लगे। चिकित्सक के इंकार करने पर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को महिला का इलाज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला को अशोक नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। महिला को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।- अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed